Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: NHM कर्मियों का राज्य स्तरीय महासम्मेलन, पेंशन और ग्रेड-पे की मांग प्रमुख मुद्दा...

NHM
X

NHM

CG News: रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी संघ का राज्य स्तरीय एक दिवसीय महासम्मेलन आज बिलासपुर के स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में प्रदेशभर से हजारों NHM कर्मी शामिल हो रहे हैं। संगठन के प्रांताध्यक्ष डॉ. अमित मिरी और प्रदेश महासचिव कौशलेस तिवारी ने बताया कि सम्मेलन में छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।

CG News: NHM कर्मियों ने उठाई नियमितीकरण और पेंशन की मांग
NHM कर्मचारी संघ ने दो टूक कहा है कि वे पिछले दो दशकों से प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ बनकर लगातार सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद आज तक उन्हें नियमितीकरण, ग्रेड-पे, पेंशन, अनुकंपा नियुक्ति, और चिकित्सा अवकाश जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा गया है।

CG News: कोरोना काल में निभाई थी अहम भूमिका
कर्मचारियों ने यह भी कहा कि कोरोना महामारी जैसे संकट काल में उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना दिन-रात सेवाएं दीं। लेकिन इसके बावजूद सरकार ने उनकी वाजिब मांगों को नजरअंदाज किया।

CG News: सरकार को सौंपेंगे प्रस्ताव
महासम्मेलन के दौरान संघ अपनी लंबित मांगों का ज्ञापन सरकार को सौंपेगा और यदि आवश्यक हुआ तो भविष्य में चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति भी तय की जाएगी। यह सम्मेलन NHM कर्मचारियों की आवाज को बुलंद करने और उनकी जायज मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019