CG News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक लाख के इनामी सहित सात नक्सली गिरफ्तार...
CG News: बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में चलाये जा रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। फोर्स के जवानों ने बासागुड़ा और मोदकपाल में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपये के इनामी नक्सली सहित सात नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों के कब्जे से विस्फोटक, बिजली का तार, कार्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज, पावर सोर्स बैटरी, प्रतिबंधित नक्सली संगठन के शासन विरोधी प्रचार-प्रसार की सामग्री बरामद की गई है। जवान सर्चिंग पर निकले थे, जिन्हें देखकर नक्सली भागने और छिपने लगे।
CG News: बीजापुर एसपी से मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार नक्सलियों में मोदकपाल थाना क्षेत्र के आरपीसी मिलिशिया कमांडर, गुड्डू कुड़ामी उर्फ पोकड़ी (26 वर्ष), निवासी पंगुड़ पर एक लाख का इनाम घोषित था। वहीं बासागुड़ा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान मिलिशिया सदस्य इरपा कोसा, आरपीसी कृषि शाखा सदस्य, रेंगो पिड़गा, मिलिशिया सदस्य सन्ना कारम, सीएनएम सदस्य कोसा उर्फ राजू, मिलिशिया सदस्य रेंगो गुट्टा और मिलिशिया सदस्य जोगो हेमला के रूप में हुई है। सभी गिरफ्तार नक्सलियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


