Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: IPL 2025 में ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, महादेव एप से जुड़े 14 सटोरिये गिरफ्तार, करोड़ों की लेन-देन का खुलासा

CG News: IPL 2025 में ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, महादेव एप से जुड़े 14 सटोरिये गिरफ्तार, करोड़ों की लेन-देन का खुलासा
X

CG News: IPL 2025 में ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, महादेव एप से जुड़े 14 सटोरिये गिरफ्तार, करोड़ों की लेन-देन का खुलासा

CG News: रायपुर। रायपुर पुलिस को ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। महादेव सट्टा एप के जरिये देशभर में फैले ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 8 अंतर्राज्यीय आरोपियों समेत कुल 14 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी IPL 2025 के दौरान L 95 LOTUS, LOTUS 651 और LOTUS 656 पैनल्स के माध्यम से कोलकाता और गुवाहाटी से ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे।

CG News: गिरफ्तार आरोपियों में झारखंड के 3, मध्यप्रदेश के 2, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार के 1-1 और छत्तीसगढ़ के 6 सटोरिए शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 67 मोबाइल फोन, 8 लैपटॉप, 4 राउटर, 94 एटीएम कार्ड, 15 सिम कार्ड, 32 बैंक पासबुक, 3 चेकबुक, 1 सीसीटीवी कैमरा, 4 पावर एक्सटेंशन बोर्ड और 3 सट्टा हिसाब-किताब की कॉपियां जब्त की हैं। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है।

CG News: इन सभी के खिलाफ थाना देवेंद्र नगर में अपराध क्रमांक 73/25 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4(क), 7, भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 61(2), 112(2) और भारतीय तार अधिनियम 25C के तहत केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा धारा 336, 338 और 340 भी जोड़ी जा रही हैं।

CG News: करोड़ों का लेन-देन, सैकड़ों बैंक खाते फ्रीज
जांच में पता चला है कि आरोपियों ने सट्टा लेन-देन के लिए करीब 500 बैंक खातों का इस्तेमाल किया है, जिनमें करोड़ों रुपये की ट्रांजेक्शन हुई है। पुलिस इन खातों की जानकारी संबंधित बैंकों से मंगा रही है और 1500 से ज्यादा बैंक खातों को फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

CG News: कैसे हुई कार्रवाई?
13 अप्रैल को मिले एक स्थानीय इनपुट के आधार पर देवेंद्र नगर से निखिल वाधवानी नामक आरोपी की गिरफ्तारी हुई। पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस की टीमों ने कोलकाता के न्यू टाउन स्थित राजघर आशियाना अपार्टमेंट से 6 और राजारहाट तुलसी विहार अपार्टमेंट से 2 आरोपियों को पकड़ा। इसके अलावा गुवाहाटी के बेलटोला स्थित महेन्द्री अपार्टमेंट से 6 सटोरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

CG News: अब तक IPL 2025 में 41 गिरफ्तार
एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने IPL 2025 सीजन में अब तक 17 अलग-अलग मामलों में 41 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। कुल 72.27 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। आरोपी Gajanand App, Mr Bean, Winpro-in, DiamondÛch999-com, Wood777, ClassicÛch-99-com, FunÛch App, VazirÛch-com, Unclebet9-com, Kingdombook9-com, Shubhlabh App, Gold363 App जैसे प्लेटफॉर्म्स का उपयोग कर रहे थे।

CG News: गिरफ्तार आरोपियों की सूची

कोलकाता से गिरफ्तार

  • पंकज वासवानी (बिलासपुर)

  • रवि सजनानी (रायपुर)

  • रोशन कुमार ठाकुर (दरभंगा, बिहार)

  • प्रतीक सोनी (बिलासपुर)

  • संदीप अमरानी (कटनी, मप्र)

  • अंकुल मिश्रा (पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड)

  • दीपांशु गुप्ता (पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड)

  • ताज्जु मसीह (गुरदासपुर, पंजाब – वर्तमान में भिलाई)

गुवाहाटी से गिरफ्तार

  • कुशल साहू (बिलासपुर)

  • जीत सिंह (दुर्ग)

  • सूजल रूपरेला (रायपुर)

  • अनुराग डहरिया (छिंदवाड़ा, मप्र)

  • हरदीप सिंह (पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड)

  • भानू सिंह राजपूत (आगरा, यूपी)

रायपुर पुलिस की यह कार्रवाई राज्य में ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019