Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur Breaking: थाने से फरार हुआ हेरोइन तस्करी का अंतर्राज्यीय तस्कर....

Raipur Breaking: थाने से फरार हुआ हेरोइन तस्करी का अंतर्राज्यीय तस्कर....
X

Raipur Breaking: थाने से फरार हुआ हेरोइन तस्करी का अंतर्राज्यीय तस्कर….

Raipur Breaking: रायपुर। राजधानी रायपुर की सुरक्षा व्यवस्था पर उस समय सवाल उठ गए जब आमानाका थाना में हिरासत में रखा गया एक अंतर्राज्यीय हेरोइन तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। यह गंभीर लापरवाही पुलिस प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन गई है।

Raipur Breaking: प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने एक दिन पहले पंजाब के दो निवासियों अमृतपाल सिंह और धर्मेंद्र सिंह को प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोइन चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया था। इन दोनों को आमानाका थाने में पूछताछ और आगे की कार्रवाई के लिए रखा गया था। लेकिन शुक्रवार को मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मौका पाकर थाने से भाग निकला।

Raipur Breaking: आरोपी के फरार होते ही थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्काल उच्च अधिकारियों को सूचना दी और चारों ओर अलर्ट जारी कर दिया गया। शहर की सीमाओं पर नाकेबंदी की जा रही है और आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें सक्रिय हो गई हैं। फरारी की यह घटना राजधानी के भीतर सुरक्षा मानकों पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े कर रही है। फिलहाल इस मामले में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहे हैं, साथ ही आरोपी को जल्द पकड़ने का दावा भी कर रहे हैं।

Raipur Breaking: यह मामला यह दर्शाता है कि नशा तस्करी के बढ़ते नेटवर्क के बीच पुलिस को अपनी सतर्कता और थानों की निगरानी प्रणाली को और मजबूत करने की आवश्यकता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019