CG News : कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया। संयुक्त ऑपरेशन के दौरान डीआरजी और बीएसएफ की टीम ने ग्राम कुरकुंज इलाके में नक्सलियों द्वारा प्लांट किया गया प्रेशर कुकर आईईडी बरामद किया, जिसे बाद में सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया।
CG News : जानकारी के अनुसार, नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षाबल क्षेत्र में सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर तलाशी लेने पर लगभग 5 से 7 किलो वजनी प्रेशर कुकर आईईडी मिला। सूचना मिलते ही बीएसएफ की बम निरोधक दस्ता (BDS) टीम मौके पर पहुंची और मानक सुरक्षा प्रक्रिया का पालन करते हुए विस्फोटक को डिफ्यूज कर निष्क्रिय कर दिया।
CG News : सुरक्षाबलों की सतर्कता से संभावित बड़ा हादसा टल गया। माना जा रहा है कि नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इस संबंध में कोयलीबेड़ा थाने में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी है और सुरक्षाबल पूरी मुस्तैदी के साथ सर्चिंग ऑपरेशन चला रहे हैं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


