CG News : बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जनपद पंचायत पलारी के ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) विभाग में पदस्थ एसडीओ गोपाल कृष्ण शर्मा को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
CG News : जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत भवानीपुर के उपसरपंच फागु सेन ने ACB में शिकायत दर्ज कराई थी कि मुरूम समतलीकरण कार्य के भुगतान/स्वीकृति के बदले एसडीओ द्वारा 1 लाख रुपये की मांग की जा रही है। शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद ACB ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी एसडीओ को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।
CG News : गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ जारी है और दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि गोपाल कृष्ण शर्मा का हाल ही में प्रमोशन हुआ था और वे पलारी जनपद पंचायत के RES विभाग में पदस्थ थे। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। ACB ने स्पष्ट किया है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


