CG News : कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के बड़गांव-टेकापानी जंगलों में कुछ दिनों पहले हुई भयंकर मुठभेड़ में शामिल महिला नक्सली रेशमा को आखिरकार पकड़ लिया गया। रेशमा रावघाट एरिया कमेटी की सक्रिय सदस्य बताई जा रही है और मुठभेड़ के दौरान वह घायल होकर फरार हो गई थी।
CG News : बता दें कि 26 सितंबर 2025 को डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और बीएसएफ (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) की संयुक्त टीम को एक विश्वसनीय मुखबिर से खबर मिली कि रेशमा ग्राम पंचायत केसोकोड़ी और आलपरस के आसपास छिपी हुई है। इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने इलाके में व्यापक सर्च अभियान चलाया। आठखड़ियापारा में छिपी संदिग्ध महिला नक्सली को घेर लिया गया और उसे हिरासत में ले लिया गया।
CG News : घायल अवस्था में मिली रेशमा को पहले कोयलीबेड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक चिकित्सा की। हालत गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उसे कांकेर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इलाज पूरा होने के बाद रेशमा से पूछताछ की जाएगी और उसके खिलाफ कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


