CG News : कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम घरेलू हिंसा की चरम सीमा पार करने वाला मामला सामने आया, जहां नशे में धुत एक युवक ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी पर बेरहमी से हमला कर दिया। ग्राम तरदा निवासी राइमंड प्रकाश जांगड़े ने नशे की हालत में पत्नी कविता बाई जांगड़े (38) के सिर पर हथौड़े से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
CG News : हमले के बाद भी आरोपी का गुस्सा कम नहीं हुआ। उसने अपने पास रखी नशे की गोलियां दोनों बेटियों को खाने के लिए दे दीं। रोजाना की मारपीट और तनाव से परेशान बड़ी बेटी ने गोली निगल ली, जिससे उसकी हालत भी बिगड़ गई। सूचना मिलते ही अस्पताल चौकी प्रभारी विश्वनारायण चौहान टीम के साथ आपातकालीन कक्ष पहुंचे और पीड़िता का बयान दर्ज किया। डॉक्टरों के मुताबिक कविता बाई की स्थिति बेहद गंभीर है और उन्हें उन्नत उपचार के लिए सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है।
CG News : बड़ी बेटी भी अस्पताल में भर्ती है और इलाज चल रहा है। जांच में सामने आया है कि राइमंड प्रकाश जांगड़े का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से ही भारी है। वह अपने साथियों के साथ मिलकर चचेरे भाई की हत्या के मामले में जेल जा चुका है और लगभग चार साल पहले ही रिहा हुआ था। विवाहिता के परिजनों ने राइमंड के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


