CG News : मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चिरमिरी पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दिया है। इस ऑपरेशन में कुख्यात रसल एक्का गैंग के मास्टरमाइंड समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
CG News : पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह हैदराबाद से सरगुजा संभाग तक नशीले इंजेक्शनों की सप्लाई कर रहा था। नेटवर्क बेहद सुनियोजित तरीके से काम कर रहा था, जिसमें न केवल सप्लाई चेन बल्कि पैसों के लेनदेन को भी छुपाने की खास रणनीति अपनाई गई थी।
CG News : चौंकाने वाली बात यह रही कि गिरोह अवैध कमाई को छिपाने के लिए ATM और डिजिटल ट्रांजेक्शन का सहारा ले रहा था। नशीले इंजेक्शनों की बिक्री से मिली रकम को अलग-अलग खातों के जरिए ATM से निकालकर नेटवर्क में बांटा जाता था, ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके।
CG News : पुलिस ने पहले कार्रवाई करते हुए गैंग के मास्टरमाइंड रसल एक्का को रायपुर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर हैदराबाद निवासी वैंदला वासु और सूरजपुर के रजत कुमार समेत अन्य आरोपियों को भी पकड़ा गया।
CG News : इस पूरी कार्रवाई के बाद पुलिस ने न केवल ड्रग सप्लाई चेन को तोड़ा, बल्कि उसके फाइनेंशियल नेटवर्क को भी ध्वस्त कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, यह सरगुजा संभाग में नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


