Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Ration Card : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, अप्रैल में एक साथ मिलेगा 3 महीने का चावल

CG Ration Card
X

CG Ration Card : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए अप्रैल महीने में तीन माह का चावल एक साथ देने की घोषणा की है। नई व्यवस्था के तहत हितग्राहियों को अप्रैल, मई और जून का राशन एक ही बार में वितरित किया जाएगा।

CG Ration Card : खाद्य विभाग के अनुसार, पिछले कुछ समय से तकनीकी खामियों, सर्वर की समस्याओं और गोदामों में स्टॉक की कमी के कारण राशन वितरण प्रभावित हो रहा था। फरवरी और मार्च में भी स्थिति सुधारने के प्रयास किए गए, लेकिन अपेक्षित परिणाम नहीं मिले। इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए यह नया निर्णय लिया गया है।

CG Ration Card : सरकार ने सभी उचित मूल्य दुकानों को निर्देश दिए हैं कि वे मार्च के अंत तक पर्याप्त मात्रा में चावल का भंडारण सुनिश्चित करें, ताकि अप्रैल में वितरण के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

CG Ration Card : नई व्यवस्था के तहत राशन लेने के लिए हितग्राहियों को पहले की तरह ई-पास मशीन में बायोमेट्रिक सत्यापन कराना होगा। इसके बाद उन्हें एक साथ तीन महीने का चावल दिया जाएगा। दुकानों पर इस जानकारी को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करना अनिवार्य किया गया है और गांव-शहर में इसका व्यापक प्रचार भी किया जाएगा।

CG Ration Card : पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने अप्रैल में “चावल उत्सव” आयोजित करने का भी निर्णय लिया है। इस दौरान खाद्य, राजस्व और सहकारिता विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर वितरण प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019