Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: CRPF कैंप में तैनात जवान को आया हार्ट अटैक, मौत, पश्चिम बंगाल के बांकुरा का रहने वाला था जवान

CG News: CRPF कैंप में तैनात जवान को आया हार्ट अटैक, मौत, पश्चिम बंगाल के बांकुरा का रहने वाला था जवान
X

CG News: CRPF कैंप में तैनात जवान को आया हार्ट अटैक, मौत, पश्चिम बंगाल के बांकुरा का रहने वाला था जवान

CG News: बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत फुंदरी स्थित सीआरपीएफ कैंप में पदस्थ एक जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जवान का उपचार जगदलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मेकाज) में चल रहा था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम और एम्बॉमिंग कराकर उसे पश्चिम बंगाल स्थित गृहग्राम भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

CG News: मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले के शिमलापाल थाना क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय सुभाष डे सीआरपीएफ की 165वीं बटालियन में आरक्षक पद पर बीजापुर जिले में पदस्थ थे। वे 23 अप्रैल 2024 को 192वीं बटालियन से स्थानांतरित होकर बीजापुर पहुंचे थे और फुंदरी कैंप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

CG News: बताया गया कि 17 मई को ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। प्राथमिक जांच में हार्ट अटैक की पुष्टि होने पर उन्हें तत्काल बीजापुर जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए जगदलपुर स्थित मेकाज रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान 19 मई को उनकी मौत हो गई।

CG News: घटना के बाद सीआरपीएफ अधिकारियों और पुलिस प्रशासन ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया। साथ ही शव को सुरक्षित गृहग्राम तक पहुंचाने के लिए एम्बॉमिंग भी कराई गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019