Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती, नेताओं पर साजिश रचने का आरोप...

CG News : कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती, नेताओं पर साजिश रचने का आरोप...
X

CG News : कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती, नेताओं पर साजिश रचने का आरोप…

CG News : बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 15 से कांग्रेस प्रत्याशी धनेश्वरी ठाकुर का नामांकन फॉर्म रद्द होने के बाद अचानक उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके बेटे ने इस पूरे घटनाक्रम के पीछे कांग्रेस के ही दिग्गज नेताओं पर षड्यंत्र रचने का गंभीर आरोप लगाया है।

CG News : धनेश्वरी ठाकुर के बेटे का कहना है कि जब से उनकी मां को कांग्रेस ने वार्ड नंबर 15 से प्रत्याशी घोषित किया, तब से मनोज ठाकुर सहित कुछ अन्य कांग्रेस नेता उनके घर पर दबाव बना रहे थे कि वे अपना नामांकन वापस ले लें। बेटे ने आरोप लगाया कि इन नेताओं ने उनके घर के बाहर हंगामा किया और लगातार धमकियां दीं। इतना ही नहीं, नामांकन रद्द होने से ठीक एक रात पहले उनके घर के पास कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा लगा रहा और हंगामा हुआ। उन्होंने कहा कि यह सब कांग्रेस नेताओं की साजिश का नतीजा है।

CG News : इस पूरे मामले पर प्रशासन ने स्पष्ट किया कि धनेश्वरी ठाकुर ने पहले वार्ड नंबर 17 के लिए नामांकन फॉर्म भरा था, बाद में उन्होंने वार्ड नंबर 15 से भी नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन प्रक्रिया के नियमों के तहत, एक प्रत्याशी एक ही वार्ड से चुनाव लड़ सकता है, इसलिए उनका वार्ड 15 से नामांकन रद्द कर दिया गया। नामांकन रद्द होने के बाद अब धनेश्वरी ठाकुर को वार्ड 17 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ना होगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019