CG News
CG News : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को टिकरापारा स्थित गोंडवाना भवन में छत्तीसगढ़ गोंड समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित गोंड युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए। पारंपरिक जनजातीय रीति-रिवाजों से उनका भव्य स्वागत हुआ और उन्होंने भगवान बूढ़ादेव का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएम ने गोंड समाज की सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए 5 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।
CG News : मुख्यमंत्री ने आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम द्वारा लिखित दो पुस्तकों – “आदिवासी ऐतिहासिक निरंतरता से वर्तमान चुनौतियों तक” और “विरासत का सम्मान : वैश्विक दृष्टिकोण पर सवाल” का विमोचन भी किया। अपने संबोधन में सीएम साय ने कहा कि गोंड समाज का इतिहास अत्यंत गौरवशाली है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनजातीय समाज के प्रति बेहद संवेदनशील हैं। देश के सर्वोच्च पद पर जनजातीय समाज की उपस्थिति इसका जीता-जागता प्रमाण है। उन्होंने पीएम जनमन और धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना के जरिए हो रहे सर्वांगीण विकास का जिक्र करते हुए कहा कि विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए भी कई नई पहल शुरू की गई हैं।
CG News : सीएम ने लोगों से नवा रायपुर के जनजातीय संग्रहालय अवश्य जाने का आग्रह किया, जहां हमारे वीरों की माटी और संस्कृति की रक्षा की गाथाएं जीवंत हो उठती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे परिचय सम्मेलन समाज को जोड़ने और भावी पीढ़ी को अपनी जड़ों से परिचित कराने का बेहतरीन माध्यम हैं। विकास मरकाम ने भी गोंड समाज के समृद्ध इतिहास और डबल इंजन सरकार में हो रहे विकास कार्यों पर प्रकाश डाला तथा समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में गोंड समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष जग्गू सिंह, उपाध्यक्ष किशोर ध्रुव सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


