Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

IND vs SA ODI Series: टीम इंडिया को मिला नया कप्तान, वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान, ऋतुराज गायकवाड़ और ध्रुव जुरेल की सरप्राइज एंट्री

Asian News
IND vs SA ODI Series
X

IND vs SA ODI Series

IND vs SA ODI Series: नई दिल्ली: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है। कप्तान शुभमन गिल के चोटिल होने के बाद चयनकर्ताओं ने केएल राहुल को टीम की कमान सौंपी है, जबकि ऋषभ पंत उपकप्तान बनाए गए हैं। गिल को कोलकाता टेस्ट के दौरान गर्दन में चोट लगी थी, जिसके चलते उन्हें आराम दिया गया है। वहीं, श्रेयस अय्यर भी पूरी तरह फिट नहीं हैं इसलिए वे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे।

IND vs SA ODI Series: वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 30 नवंबर को रांची में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 3 दिसंबर को रायपुर में और तीसरा व आखिरी वनडे 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में होगा। यह सीरीज टेस्ट मुकाबलों के बाद खेली जाएगी, जिसमें दक्षिण अफ्रीका फिलहाल 1-0 से आगे है।

IND vs SA ODI Series: बीसीसीआई द्वारा घोषित 15 सदस्यीय टीम में आठ बल्लेबाज, तीन ऑलराउंडर, तीन तेज गेंदबाज और एक स्पिनर को जगह मिली है। बल्लेबाजी में रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल के साथ राहुल और पंत शामिल हैं। ऑलराउंडर के तौर पर रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर और नीतीश रेड्डी को अवसर दिया गया है।

IND vs SA ODI Series: गेंदबाज़ी विभाग में हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा तेज गेंदबाजी का जिम्मा संभालेंगे, जबकि कुलदीप यादव स्पेशलिस्ट स्पिनर होंगे। जडेजा और पंत की वनडे टीम में वापसी टीम के लिए बड़ा सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

IND vs SA ODI Series: वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को आराम दिया गया है, जबकि मोहम्मद शमी को एक बार फिर मौका नहीं मिल पाया है। चयनकर्ताओं का मानना है कि यह टीम युवाओं और अनुभवी खिलाड़ियों के संतुलन से मजबूत प्रदर्शन करने में सक्षम है।

IND vs SA ODI Series: वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का फुल स्क्वाड
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान), ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019