CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दीपावली के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन को सुख, समृद्धि और सफलता के प्रकाश से आलोकित करे।
CG News : एक्स पर अपने पोस्ट में सीएम साय ने लिखा, “भगवान श्री गणेश से प्रार्थना है कि बुद्धि और विवेक का दीप सदा प्रज्वलित रहे और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद आपके घर-आंगन को धन-धान्य, सौभाग्य और आनंद से परिपूर्ण करे।”
CG News : मुख्यमंत्री ने दीपावली के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह पर्व केवल उत्सव का नहीं, बल्कि जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का अवसर है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि इस दीपोत्सव पर सभी मिलकर अंधकार पर प्रकाश, निराशा पर आशा और नकारात्मकता पर सकारात्मकता की विजय का संकल्प लें।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


