CG News : रायपुर। रायपुर में इंजीनियरिंग भर्ती की तैयारी कर रहे हजारों अभ्यर्थियों के सामने बड़ी दुविधा खड़ी हो गई है। 8 फरवरी 2026 को एक साथ तीन प्रमुख परीक्षाएं आयोजित होने से उम्मीदवारों को मजबूरी में किसी एक परीक्षा का चयन करना पड़ेगा। इसी दिन यूपीएससी की इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा (प्रीलिम्स), सीजी व्यापम की एनआरडीए जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा और केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) प्रस्तावित है।
CG News : सीजी व्यापम द्वारा नया रायपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी (एनआरडीए) के अंतर्गत सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल जूनियर इंजीनियर पदों के लिए परीक्षा ली जानी है। वहीं यूपीएससी की इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित तकनीकी परीक्षाओं में शामिल है। दोनों परीक्षाओं की तिथि एक होने से अभ्यर्थियों में नाराजगी और असमंजस की स्थिति बन गई है।
CG News : परीक्षार्थियों का कहना है कि इस टकराव को लेकर उन्होंने व्यापम को आवेदन और आपत्तियां भेजी हैं, लेकिन अब तक कोई राहत नहीं मिली है। सोशल मीडिया समेत विभिन्न माध्यमों से भी उम्मीदवार अपनी बात रख रहे हैं। उनका मानना है कि एक ही दिन दो बड़ी इंजीनियरिंग परीक्षाएं रखना न्यायसंगत नहीं है।
CG News : स्थिति तब और जटिल हो गई जब सामने आया कि 8 फरवरी को ही सीटेट परीक्षा भी आयोजित की जा रही है। इसका सीधा असर उन इंजीनियरिंग अभ्यर्थियों पर पड़ेगा, जिनके पास बीएड डिग्री है और जो शिक्षक पात्रता परीक्षा के जरिए शिक्षा क्षेत्र में अवसर तलाश रहे हैं।
CG News : उम्मीदवारों का कहना है कि एक ओर राष्ट्रीय स्तर की सीटेट और दूसरी ओर राज्य स्तर की महत्वपूर्ण इंजीनियर भर्ती परीक्षा, दोनों ही उनके करियर के अहम पड़ाव हैं। परीक्षार्थियों ने मांग की है कि व्यापम जूनियर इंजीनियर परीक्षा की तिथि पर पुनर्विचार करे, ताकि यह किसी अन्य प्रमुख राष्ट्रीय परीक्षा से न टकराए।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


