CG News : गरियाबंद। गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब श्यामनगर-देवरी मार्ग पर नहर किनारे झाड़ियों के पास एक युवती की सड़ी-गली लाश बरामद हुई। पिछले दो-तीन दिनों से आ रही तेज दुर्गंध के बाद ग्रामीणों ने तलाश की तो शव दिखाई दिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
CG News : राजिम थाना प्रभारी अमृत साहू के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक पड़ताल में शव की पहचान रायपुर के टिकरापारा निवासी चंचल साहू के रूप में हुई है। चंचल 30 जनवरी से लापता थी और परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट रायपुर के टिकरापारा थाने में दर्ज कराई थी।
CG News : शव की स्थिति को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी किसी ठोस निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।
CG News : मौके पर एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगे हैं। पुलिस युवती के कॉल डिटेल्स, हालिया गतिविधियों और संपर्कों की भी जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना से जुड़े सुराग मिल सकें।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


