CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ बीजेपी में नई टीम के गठन के बाद आज राजधानी स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पहली बड़ी और अहम बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में नई कार्यकारिणी और सभी मोर्चा-प्रकोष्ठ पहली बार एक साथ बैठेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में पूरे राज्य से करीब 1,000 कार्यकर्ता, पदाधिकारी और प्रतिनिधि शामिल होंगे।
CG News: बैठक में प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, क्षेत्रीय संगठन महासचिव अजय जामवाल और संगठन महासचिव पवन साय मौजूद रहेंगे। तीनों वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं को संगठन की दिशा और आगामी रणनीति पर मार्गदर्शन देंगे।
CG News: बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर भी विस्तार से चर्चा होगी। हाल ही में बड़ी संख्या में नए सदस्य पार्टी से जुड़े हैं। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि नए कार्यकर्ताओं को सही प्रशिक्षण देकर उन्हें सक्रिय राजनीति में शामिल किया जाए। इसी उद्देश्य से आज की बैठक को प्रशिक्षण बैठक का रूप भी दिया गया है।
CG News: 17 फरवरी के मेगा ट्रेनिंग प्रोग्राम पर चर्चा
बैठक में 17 फरवरी को प्रस्तावित मेगा ट्रेनिंग प्रोग्राम को लेकर भी रणनीति बनाई जाएगी। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में संगठन की कार्यप्रणाली, पार्टी के मूल सिद्धांतों और विचारधारा को लेकर विस्तृत सत्र आयोजित होंगे। आज की बैठक में उसी कार्यक्रम की रूपरेखा पर अंतिम चर्चा की जाएगी।
CG News: बैठक में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के निर्देश भी दिए जाएंगे। नई टीम के गठन के बाद यह बैठक संगठन के लिए दिशा तय करने वाली मानी जा रही है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


