CG News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला। यह हाल के समय में तीसरी बार है जब कोर्ट परिसर को इस तरह की धमकी दी गई है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन तुरंत हरकत में आ गए।
CG News : एहतियात के तौर पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने न्यायालय परिसर के हर हिस्से की बारीकी से जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि धमकी ईमेल के जरिए दी गई, जिसके बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट के अंदर और बाहर सभी कमरों, गलियारों और संदिग्ध स्थानों की तलाशी ली जा रही है।
CG News : इसके साथ ही प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हर आने-जाने वाले व्यक्ति की जांच की जा रही है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके। लगातार मिल रही धमकियों ने कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब ईमेल भेजने वाले अज्ञात शख्स की पहचान करने में जुटी है और साइबर टीम भी जांच में लगी हुई है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


