CG News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सर्दी और बुखार का इलाज कराने गए एक 8 वर्षीय बच्चे की झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से मौत हो गई। मामला सरगांव थाना क्षेत्र के धरदई गांव का है।
CG News : जानकारी के अनुसार, मृतक युग यादव कुछ दिनों से बीमार था और अपनी नानी के घर मनेन्द्रगढ़ गया हुआ था। वहीं, परिजनों ने उसकी बिगड़ती हालत देखकर एक झोलाछाप डॉक्टर से इलाज कराया। इलाज के दौरान डॉक्टर ने बच्चे को इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद उसकी हालत अचानक गंभीर हो गई। परिजन घबराकर उसे मनेन्द्रगढ़ से सरगांव लेकर आए, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ।
CG News : सोमवार को परिवार बच्चे को लेकर सिम्स अस्पताल, बिलासपुर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में गहरा शोक है। उन्होंने आरोप लगाया है कि झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही के कारण ही बच्चे की जान गई। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


