CG News : रायपुर। रायपुर के संगीत प्रेमियों के लिए खास आयोजन होने जा रहा है। शांति नगर स्थित विमतारा हॉल में 17 जनवरी (शनिवार) को “सुर की धारा म्यूजिकल ग्रुप” की ओर से सुरों की महफिल सजाई जाएगी, जहां शास्त्रीय से लेकर सुगम संगीत तक की मधुर प्रस्तुतियां सुनने को मिलेंगी।
कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 5 से 6 बजे तक ओपन माइक से होगा, जिसमें नए और उभरते कलाकार अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे। इसके बाद शाम 6 बजे से रात 10:30 बजे तक मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
CG News : कार्यक्रम के संचालक चैन सिंह पटेल ने बताया कि इस संगीतमय शाम में कई अनुभवी और चर्चित कलाकार मंच साझा करेंगे। मंच संचालन की जिम्मेदारी संजय शर्मा निभाएंगे, जबकि एस.के. सोनी सिंगर और एंकर के रूप में कार्यक्रम को जीवंत बनाएंगे। आयोजन के सलाहकार मानस भट्टाचार्य और थावरदास नागवानी हैं।
इस सुरों की महफिल में रविन्द्र गांगुली, अतीक रहमान, जी.एस. साहू, एस.के. नाथ, आर.के. रजक, प्रतिमा नंदी, माधुरी जैन, ऋचा हिंदुजा और तनुश्री पात्र जैसे जाने-माने गायक अपनी गायकी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


