Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : कोल लेवी केस में ईडी का बड़ा शिकंजा, सौम्या चौरसिया–निखिल चंद्राकर की 2.66 करोड़ की संपत्ति अटैच

Raipur City News
X

Raipur City News : रायपुर। रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोल लेवी घोटाले को लेकर एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। ईडी रायपुर ने इस मामले में आरोपी सौम्या चौरसिया और निखिल चंद्राकर से जुड़ी आठ अचल संपत्तियों को अटैच कर लिया है। अटैच की गई संपत्तियों में जमीन के टुकड़े और रिहायशी फ्लैट शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 2.66 करोड़ रुपये आंकी गई है।

Raipur City News : ईडी सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े सबूतों के आधार पर की गई है। इससे पहले इस मामले में ईडी 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि कुल 35 आरोपियों के खिलाफ अब तक 5 अभियोजन चालान अदालत में पेश किए जा चुके हैं। कोल लेवी घोटाले में ईडी अब तक करीब 273 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अटैच कर चुकी है।

Raipur City News : जांच एजेंसी का मानना है कि अवैध लेन-देन और जबरन वसूली के जरिए जुटाई गई रकम को संपत्तियों में निवेश किया गया था। फिलहाल ईडी की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे व कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019