CG Municipal Elections : विधायक सुनील सोनी ने किया मतदान...वीडियो
ASIAN NEWS BHARAT – Voice of People
Latest Hindi News, Politics, Crime & Culture from Raipur, Chhattisgarh & India
CG Municipal Elections : विधायक सुनील सोनी ने किया मतदान...वीडियो
रायपुर : CG Municipal Elections : रायपुर नगर निगम चुनाव के तहत विधायक सुनील सोनी ने आज अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वे मतदान केंद्र पहुंचे और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी निभाई।
मतदान के बाद सुनील सोनी ने कहा कि हर नागरिक का वोट बेहद महत्वपूर्ण है और सभी को अपने मताधिकार का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। उन्होंने लोगों से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की, ताकि लोकतंत्र को और मजबूत किया जा सके।
सुनील सोनी ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर संतोष जताया और कहा कि प्रशासन की ओर से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए पूरी तैयारी की गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि लोग बड़ी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाएंगे।
रायपुर में मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें लगी हुई हैं और लोग लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा ले रहे हैं।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.