Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Lormi News : पूर्व प्रधान के घर बंधक बनाकर लाखों की डकैती.....

CG Lormi News : पूर्व प्रधान के घर बंधक बनाकर लाखों की डकैती.....
X

CG Lormi News : पूर्व प्रधान के घर बंधक बनाकर लाखों की डकैती…..

लोरमी : CG Lormi News : लोरमी थाना क्षेत्र के ग्राम मसना में पूर्व प्रधान के घर बीती रात डकैतों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। हथियारों से लैस 6 नकाबपोश बदमाश दो बाइकों पर सवार होकर पहुंचे और परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट कर फरार हो गए।

CG Lormi News : डकैतों ने कैसे दिया वारदात को अंजाम?

रात के समय डाकुओं ने पहले परिवार के सदस्यों को रस्सियों से बांध दिया। इसके बाद प्रधानपाठक की पत्नी के सिर पर हथियार रखकर डराया और पूरे घर में लूटपाट की।

क्या-क्या लूटकर ले गए डकैत?

10 तोला सोना
1 किलो चांदी
3 लाख रुपये नगद

गांव में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही लोरमी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि डकैतों की पहचान के लिए इलाके के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। इस बड़ी वारदात ने गांव के लोगों में डर और गुस्सा भर दिया है। ग्रामीणों ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019