Ayushman Bharat Scheme:
CG Khabar: रायपुर। वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को 130 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जारी की गयी है। इस तरह से पीएन जन आरोग्य योजना के लिए राज्य सरकार को अब तक 505 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हो चुकी है। इस राशि से राज्य के निजी अस्पताल के दावों का लगातार भुगतान किया जा रहा है। कुछ दिनों पहले स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों का 350 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया था।
CG Khabar: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जानकारी दी थी कि राज्य में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत पंजीकृत निजी अस्पतालों द्वारा आयुष्मान कार्डधारक मरीजों का उपचार लगातार किया जा रहा है। वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 1,600 से 1,700 दावे प्रस्तुत किए जा रहे हैं, जिनकी राशि प्रतिदिन 4 करोड़ रुपये से अधिक है।
CG Khabar: बता दें कि निजी अस्पतालों ने आयुष्मान योजना से मरीजों का इलाज बंद करने का अल्टीमेटम दिया था। निजी अस्पतालों के संचालकों का कहना था सालभर से भुगतान नहीं हुआ है, जिससे आर्थिक दिक्कतें आ रही है। इस अल्टीमेटम के बाद राज्य सरकार ने निजी अस्पतालों के 350 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। राज्य सरकार ने बाकी बकाया भी जल्द भुगतान की बात कही थी।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


