CG Election 2025 : रायपुर नगर निगम चुनाव में मतदान को लेकर सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है। दोपहर 12 बजे तक 18.40% मतदान दर्ज किया गया, जो यह दर्शाता है कि धीरे-धीरे मतदान की गति तेज हो रही है।
CG Election 2025 : रायपुर नगर निगम चुनाव में मतदान को लेकर सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है। दोपहर 12 बजे तक 18.40% मतदान दर्ज किया गया, जो यह दर्शाता है कि धीरे-धीरे मतदान की गति तेज हो रही है।
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव 2025 के तहत मतदान जारी है। सुबह से ही मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं और मतदान प्रतिशत में लगातार वृद्धि हो रही है। 12 बजे तक जिलेवार और निकायवार मतदान प्रतिशत जारी किया गया, जिसमें कुछ क्षेत्रों में मतदान की रफ्तार तेज देखने को मिली।
बिलासपुर नगर निगम – 8.81%
नगर पालिका तखतपुर – 13.38%
नगर पालिका रतनपुर – 13.09%
नगर पालिका बोदरी – 14.05%
नगर पंचायत बिल्हा – 15.22%
नगर पंचायत कोटा – 13.14%
नगर पंचायत मल्हार – 19.93%
बिलासपुर जिले में कुल मतदान – 34.29%
जशपुर जिले में मतदान प्रतिशत (12 बजे तक)
जशपुर नगर – 26.30%
कुनकुरी – 29.30%
बगीचा – 39.83%
पत्थलगांव – 35.20%
कोरबा – 63%
पुरुष मतदाता – 9,871
महिला मतदाता – 9,205
कुल मतदाता – 19,076
गरियाबंद जिले में मतदान प्रतिशत (12 बजे तक)
➡ गरियाबंद पालिका – 38.69%
➡ राजिम नगर पंचायत – 39.90%
➡ फिंगेश्वर – 37.73%
➡ छुरा – 44.96%
➡ कोपरा – 44.86%
➡ देवभोग – 34.04%
गरियाबंद जिले में कुल मतदान – 41.76%
मतदान में तेजी, शाम तक बढ़ने की उम्मीद
सुबह के मुकाबले अब मतदान की रफ्तार बढ़ने लगी है। कई क्षेत्रों में लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं और मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
राजनीतिक दलों के प्रत्याशी भी मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक लाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए कड़ी निगरानी की जा रही है।
जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, मतदान प्रतिशत में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। चुनावी नतीजों पर असर डालने वाला मतदान शाम तक और तेज होने की उम्मीद है।