Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Election 2025 : विधायक लता उसेंडी ने किया मतदान, परिवार के साथ ली सेल्फी....

Uma Verma
CG Election 2025 : विधायक लता उसेंडी ने किया मतदान, परिवार के साथ ली सेल्फी....
X

CG Election 2025 : विधायक लता उसेंडी ने किया मतदान, परिवार के साथ ली सेल्फी….

कोण्डागांव : CG Election 2025 : नगर पालिका चुनाव 2025 के तहत मंगलवार को कोण्डागांव विधायक और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वे नगर पालिका क्षेत्र के सरगीपाल मतदान केंद्र पहुंचीं, जहां उन्होंने मतदान प्रक्रिया में भाग लिया।

CG Election 2025 : इस दौरान लता उसेंडी अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंची थीं। मतदान के बाद उन्होंने केंद्र में बने सेल्फी जोन में परिवार के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और इसे लोकतंत्र के पर्व के रूप में मनाने का संदेश दिया।

उन्होंने क्षेत्र के मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि हर एक वोट शहर के भविष्य को तय करता है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है

दोपहर 12 बजे तक पूरे कोण्डागांव जिला में 12 बजे तक 40.45% मतदान संपन्न हो चुका है, वही नगर पालिका कोण्डागांव में 37.15%, नगर पंचायत फरसगांव में 46.78% और नगर पंचायत केशकाल में 49.49% मतदान हो चुका हैं। निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019