Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Election 2025 : अमेरिका से आई युवती कोमल खत्री ने किया मतदान, देखें वीडियो

Uma Verma
CG Election 2025 : अमेरिका से आई युवती कोमल खत्री ने किया मतदान, देखें वीडियो
X

CG Election 2025 : अमेरिका से आई युवती कोमल खत्री ने किया मतदान, देखें वीडियो

लोरमी : CG Election 2025 : लोरमी नगर पालिका चुनाव में अमेरिका से आई कोमल खत्री ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी निभाई। विदेश में रहने के बावजूद चुनाव के लिए विशेष रूप से भारत लौटकर मतदान करना उनके लिए गर्व का क्षण रहा

CG Election 2025 : कोमल खत्री का संदेश

मतदान करने के बाद कोमल खत्री ने कहा, "यह मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है कि मैं भारत आकर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग कर रही हूं। हर नागरिक को मतदान जरूर करना चाहिए क्योंकि यही एक ऐसा माध्यम है जिससे हम अपनी सरकार चुन सकते हैं।"उन्होंने आगे कहा कि,"अगर मुझे भविष्य में भी मौका मिलेगा, तो मैं जरूर वोट डालने आउंगी। यह सिर्फ एक अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है, जिसे हमें निभाना चाहिए।"

खास अपील

कोमल खत्री ने लोरमी के नागरिकों से भी बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को विशेष रूप से मतदान में भाग लेना चाहिए क्योंकि यही लोकतंत्र को सशक्त बनाने का सबसे बड़ा माध्यम है

मतदान केंद्रों पर दिखा उत्साह

लोरमी नगर पालिका में मतदान को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें नजर आ रही हैं और लोकतंत्र के इस पर्व में सभी अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019