Dantewada Breaking : अरनपुर क्षेत्र में IED ब्लास्ट, CRPF जवान घायल….
Dantewada Breaking : अरनपुर क्षेत्र में IED ब्लास्ट, CRPF जवान घायल….
दंतेवाड़ा : Dantewada Breaking : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर क्षेत्र में आईईडी ब्लास्ट हुआ, जिसमें CRPF 231 बटालियन का एक जवान घायल हो गया। यह ब्लास्ट कमलपोस्ट के पास उस वक्त हुआ जब सुरक्षाबल इलाके में सर्चिंग अभियान पर निकले थे।
सूत्रों के मुताबिक, गश्त के दौरान जवानों का दल जैसे ही कमलपोस्ट के पास पहुंचा, पहले से लगाए गए IED बम में विस्फोट हो गया। इस धमाके की चपेट में आने से एक जवान का पैर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल जवान जिला अस्पताल रेफर
ब्लास्ट के तुरंत बाद जवान को सुरक्षित निकालकर दंतेवाड़ा जिला अस्पताल भेजा जा रहा है, जहां उसका इलाज किया जाएगा।
नक्सलियों की हरकत, सुरक्षा बल अलर्ट
इस घटना के बाद सुरक्षाबल इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर चुके हैं। आशंका जताई जा रही है कि नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए इस आईईडी बम को प्लांट किया था।
दंतेवाड़ा समेत पूरे बस्तर संभाग में नक्सलियों की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए सुरक्षाबल हाई अलर्ट पर हैं, और लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है।