Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : शादी की खुशियां मातम में बदली, पति ने हथौड़े से किया हमला, पत्नी की मौत, दो घायल

CG Crime
X

CG Crime : सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी, साली और रिश्तेदारी में आई एक नाबालिग बच्ची पर हथौड़े से हमला कर दिया। दर्दनाक घटना प्रतापपुर थाना क्षेत्र के सरहरी गांव की बताई जा रही है।

CG Crime : मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पेशे से ट्रक चालक है। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी पिछले चार-पांच महीनों से आपसी अनबन के चलते मायके में रह रही थी, जिससे आरोपी नाराज था। साले की बारात वापसी के दूसरे दिन वह ससुराल पहुंचा और अचानक विवाद के बाद हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

CG Crime : साली गंभीर रूप से घायल है, जिसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। वहीं नाबालिग बच्ची की हालत भी नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज अंबिकापुर मिशन अस्पताल में जारी है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

CG Crime : सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019