CG Crime : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र के कोडगार चौकी इलाके में अंधविश्वास के चलते एक महिला की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक महिला की पहचान कौशल्या श्याम के रूप में हुई है, जो अपने घर में अकेली रहती थी।
CG Crime : पुलिस के अनुसार, पड़ोस में रहने वाले धीरपाल (50) को अपने बेटे की मौत के बाद जादू-टोने का शक था। उसका बेटा करीब 3 से 5 महीने पहले बीमारी के चलते गुजर गया था, जिसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान था और कौशल्या श्याम को ही जिम्मेदार मानने लगा। इसी शक और रंजिश के चलते धीरपाल ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।
CG Crime : मौका पाकर तीनों आरोपियों ने महिला पर पत्थर से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद सबूत छिपाने के लिए शव को घर के पास स्थित कुएं में फेंक दिया गया। घटना का खुलासा तब हुआ जब महिला के परिजन घर पहुंचे और दरवाजे पर खून के निशान देखकर शक हुआ। तलाश करने पर पास के कुएं में महिला का शव मिला, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
CG Crime : सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की। संदेह के आधार पर पुलिस ने आरोपी धीरपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपने साथियों के साथ हत्या करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


