Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : जमीन विवाद में युवक की हत्या, 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 3 कुल्हाड़ी और लोहे का पाइप बरामद

CG Crime
X

CG Crime : कांकेर। जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र के ग्राम पीव्ही-27 ह्दयपुर में जमीन विवाद ने रविवार सुबह हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

CG Crime : जानकारी के अनुसार, ग्राम पीव्ही-27 के निवासी गोपाल मजूमदार और रास बिहारी राय के बीच लगभग एक दशक से आधा एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। यह भूमि वर्तमान में रास बिहारी राय के कब्जे में है, जबकि गोपाल मजूमदार इसे अपनी पट्टे वाली जमीन बताते हुए कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे।

CG Crime : रविवार की सुबह करीब 7 से 7:30 बजे के बीच गोपाल मजूमदार और उनके परिवार के सदस्य खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले आरोपियों ने लाठी-डंडा, लोहे के पाइप और टांगिया (कुल्हाड़ी) लेकर उन पर हमला कर दिया। हमले में गोपाल के बड़े बेटे जिवेश मजूमदार (30) के सिर पर टांगिया से वार किया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के अन्य सदस्य भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।

CG Crime : पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी लक्ष्मण केवट के नेतृत्व में टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी सात आरोपियों रामचन्द्र राय, राजबिहारी राय, चांदमोहन राय, चंदन राय, राजेश राय, विभूति राय और भरत राय को गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से तीन लोहे की टांगिया, एक लोहे का पाइप और लकड़ी के डंडे बरामद किए गए।

CG Crime : पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर 6 अप्रैल 2026 को न्यायालय में पेश किया, जहाँ उन्हें जिला जेल कांकेर भेजने का आदेश दिया गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019