CG Crime : धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताकर डॉक्टर के घर छापेमारी करने वाले शातिर अंतर्राज्यीय गिरोह का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। डॉक्टर के घर में 200 करोड़ रुपये रखे होने की झूठी सूचना पर फर्जी IT टीम बनाकर रेड डालने वाले इस गिरोह के 12 आरोपियों को धमतरी पुलिस ने अलग-अलग राज्यों और जिलों से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
CG Crime : यह मामला 17 नवंबर 2025 का है, जब रत्नाबांधा निवासी डॉक्टर दिलीप राठौर के घर 6–7 लोग खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताकर पहुंचे थे। बिना पहचान पत्र और बिना वैध तलाशी वारंट के आरोपियों ने करीब ढाई घंटे तक घर के हर कमरे, अलमारी और लॉकर की तलाशी ली। इस दौरान डॉक्टर और उनके परिजनों को घर से बाहर निकलने नहीं दिया गया। जब कुछ भी हाथ नहीं लगा तो आरोपी दो कारों में सवार होकर फरार हो गए।
CG Crime : 12 दिसंबर 2025 को मामले की शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दर्ज होने के बाद एसपी सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर विशेष टीमों का गठन किया गया। साइबर सेल की मदद से तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए और नागपुर, रायपुर, दुर्ग, बालोद, दल्लीराजहरा सहित कई स्थानों पर दबिश देकर सभी 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
CG Crime : पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्हें डॉक्टर के घर 200 करोड़ रुपये नकद होने की सूचना मिली थी। इसी लालच में उन्होंने सुनियोजित साजिश रचकर फर्जी इनकम टैक्स टीम बनायी और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई कारें, मोबाइल फोन और नकदी ले जाने के लिए रखी गई जूट की बोरी भी जब्त की है।
CG Crime : ये हैं गिरफ्तार आरोपी
बबलू अजबराव नाइक उके नीना मामा पिता अजबराव उके उम्र 43 वर्ष, निवासी नागपुर महाराष्ट्र
अर्पण उत्तम मेश्राम पिता उत्तम मेश्राम उम्र 25 वर्ष निवासी वठोडा रोड थाना नंदनवन महाराष्ट्र
अमन उत्तम मेश्राम पिता उत्तम मेश्राम उम्र 26 साल निवासी वठोडा रोड थाना नंदनवन महाराष्ट्र
जय जगतराव शिवरिया उर्फ बाला पिता जगतराम शिवरीया उम्र 52 वर्ष निवासी नागपुर महाराष्ट्र
दीपक मोहन वर्ड पिता मोहन वर्ड उम्र 22 वर्ष निवासी बस स्टैंड के पीछे नयाकुंड महाराष्ट्र
सजय रामटेके पिता राजेन्द्र रामटेके उम्र 34 वर्ष निवासी झुर्रीपारा जिला बालोद छग
गजेन्द्र कुमार साहू उर्फ पिता राजेश कुमार साहू उम्र 31 वर्ष निवासी कुसुमकसा थाना दल्लीराजहरा जिला बालोद
विवेक उर्फ विक्की कोर्सवाडा पिता द्रोणेन्द्र कोर्सवाडा उम्र 33 साल निवासी बोरसी कालोनी पदनाभपुर दुर्ग
उमेश साहू पिता कोमल साहू उम्र 30 वर्ष निवासी बजरंग चौक भटगावं थाना रूद्री जिला धमतरी
जितेन्द्र कुमार बघेल पिता नीलकंठ बघेल उम्र 32 साल निवासी भाठापारा बोधन रोड रजौली थाना रनचिरई, जिला बालोद, हाल मुकिम हाउसिंग बोर्ड एलआईजी 717 सेजबहार थाना मुजगहन जिला रायपुर
चेतन साहू पिता झीटू राम साहू उम्र 44 साल निवासी सांगली थाना गुरूर, जिला बालोद
श्रवण ध्रुव पिता छत्तर सिंह ध्रुव उम्र 38 साल निवासी हटकेशर वार्ड धमतरी, जिला धमतरी
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
