CG Crime : सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में हुए सनसनीखेज अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने महज 6 घंटे में सुलझा ली। मालखरौदा थाना क्षेत्र में हुई इस हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। ’पुलिस जांच में सामने आया कि घटना की वजह बेहद मामूली विवाद था, जो अचानक हिंसक रूप ले बैठा।
CG Crime : आरोपियों के बीच पैसे के लेन-देन, मोबाइल का फेसलॉक खुलवाने और चोरी के शक को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने मिलकर युवक की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के लिए पहले युवक का कपड़े से गला घोंटा गया, फिर ईंट के टुकड़े से सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ हमला किया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
CG Crime : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन में टीम गठित कर जांच शुरू की गई। सघन पतासाजी के बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर इंद्र कुमार गबेल और नारायण यादव उर्फ निखिल को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कपड़ा और ईंट भी बरामद कर ली है, जो इस मामले में अहम सबूत हैं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


