Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : 8 दिन से लापता रिटायर्ड शिक्षा अधिकारी की मिली लाश, हत्या की आशंका

CG Crime
X

CG Crime : मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक रिटायर्ड शिक्षा अधिकारी की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। 8 दिनों से लापता दामोदर सिंह राजपूत का शव पड़ोसी क्षेत्र के जंगल में मिलने के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच तेज कर दी है।

CG Crime : जानकारी के अनुसार, दामोदर सिंह 21 मार्च को नवरात्रि के दौरान अपने गांव जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद उनका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों की शिकायत पर लालपुर थाना में गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू की। जांच के दौरान उनकी मोटरसाइकिल लावारिस हालत में मिली, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया।

CG Crime : इसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि पंडरिया क्षेत्र के जंगल में एक शव मिला है। पहचान करने पर वह शव दामोदर सिंह का निकला। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पहले उनका अपहरण किया और फिर हत्या कर शव को जंगल में छुपाने की कोशिश की।

CG Crime : पुलिस ने इस मामले में दो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में संपत्ति विवाद का एंगल भी सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के बाद जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019