CG Breaking
CG Breaking: गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के दुधकैयां गांव में रविार को दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। जानकारी के अनुसार पहले तो एक गुट के आपराधिक तत्वों ने दूसरे गुट के लोगों से जमकर मारपीट की। मारपीट की खबर सुनते ही दूसरे पक्षों के लोगों ने भी मारपीट करने वाले लोगों के घरों पर हमला कर दिया। इस दौरान घरों और गाड़ियों में आग लगा दी। इलाके में तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के आला अफसर मौके पर मौजूद हैं।
