CG Breaking : दुर्ग। जिले के भिलाई लिंक रोड कैंप-2 मार्केट में स्थित एक ड्राई फ्रूट की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आसपास की दुकानों को तत्काल खाली कराया गया।
CG Breaking : सूचना मिलते ही दुर्ग फायर कमांड सेंटर से दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड के जवान आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
CG Breaking : यह घटना छावनी थाना क्षेत्र में हुई है। स्थानीय लोग और दुकान मालिक सुरक्षा में जुटे हैं और फायर ब्रिगेड पूरी ताकत के साथ आग को फैलने से रोकने में लगी हुई है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


