Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City Crime: ओडिशा में रायपुर पुलिस की रेड, गांजा पैडलर गिरफ्तार, सिविल लाइन थाने में पूछताछ जारी, जल्द होगा नेटवर्क का खुलासा

Raipur City Crime
X

Raipur City Crime

Raipur City Crime: रायपुर। राजधानी पुलिस ने गांजा तस्करी मामले में ओडिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए राजकिशोर बेहरा उर्फ मिलन गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार आरोपी की ​गिरफ्तारी रायपुर पुलिस को 14 फरवरी 2026 को मिली सूचना के आधार पर की गई है। फिलहाल सिविल लाइन पुलिस गांजा सिंडिकेट से जुड़े अन्य आरोपियों के खिलाफ जांच कर रही है।

Raipur City Crime: असल में 14 फरवरी 2026 सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, कि केनाल रोड स्थित दुर्गा मंच के पीछे खाली मैदान में एक चारपहिया वाहन में सवार दो व्यक्ति अवैध रूप से गांजा रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर हृषिकेश उर्फ ऋषि सरोज और हिमांशु दामले को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 50 किलोग्राम गांजा और 2 लाख रुपए नगद बरामद किए गए थे।

Raipur City Crime: मामले में आगे की जांच में सामने आया कि राजकिशोर बेहरा उर्फ मिलन पैडलर के रूप में काम करता था। वह अपने खाते में रकम लेकर गांजा की सप्लाई कराने में भूमिका निभाता था। आरोपी का सुराग ​मिलने के बाद पुलिस ने ओडिशा के फुलवानी जिले के बालीगुड़ा थाना क्षेत्र स्थित उसके निवास स्थान से आरोपी को गिरफ्तार किया।

Raipur City Crime: सिविल लाइन थाना प्रभारी यमन देवांगन ने बताया,सिंडिकेट में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी खिलाफ थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 88/2026 के तहत धारा 20(सी) और 29 नारकोटिक एक्ट में कार्रवाई की गई है। नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019