CG Breaking: रायपुर/महासमुंद। चैत्र नवरात्रि के बीच खल्लारी माता मंदिर में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। मंदिर परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब श्रद्धालुओं को पहाड़ी तक पहुंचाने वाला रोप-वे अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
CG Breaking: जानकारी के अनुसार, भक्त बड़ी संख्या में माता के दर्शन के लिए पहाड़ी पर चढ़ रहे थे और रोप-वे पूरी क्षमता के साथ संचालित हो रहा था। इसी दौरान अचानक रोप-वे का मुख्य केबल टूट गया। केबल टूटते ही हवा में लटकी ट्रॉली अनियंत्रित होकर जोरदार झटके के साथ नीचे आ गिरी।
CG Breaking: हादसे के वक्त ट्रॉली में कई श्रद्धालु सवार थे। इस दुर्घटना में कम से कम 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिसके बाद चीख-पुकार मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

CG Breaking: घटना के तुरंत बाद मंदिर प्रबंधन और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तत्काल रेस्क्यू कर जिला अस्पताल महासमुंद भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
CG Breaking: घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। एहतियात के तौर पर रोप-वे सेवा को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है।
CG Breaking: नवरात्रि के चलते मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में प्रशासन अब मंदिर परिसर और अन्य व्यवस्थाओं की सुरक्षा को लेकर पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


