Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : तेज रफ्तार पिकअप ने मॉर्निंग वॉक पर निकले युवकों को कुचला, दो की मौत

CG Accident
X

CG Accident : जशपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर गुरुवार सुबह लगभग 6 बजे एक भीषण हिट-एंड-रन हादसे ने क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। गम्हरिया में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन स्थानीय नागरिकों को तेज रफ्तार पिकअप ने कुचल दिया। इस हादसे में लकड़ा मिस्त्री और हिरा मिस्त्री नामक दो लोग घटनास्थल पर ही मौत हो गए, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है। दोनों मृतक पेशे से वाहन मिस्त्री बताए गए हैं।

CG Accident : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप की रफ्तार अत्यधिक तेज थी और चालक ने नियंत्रण खोते हुए पैदल चल रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित फरार हो गया, जिससे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।

CG Accident : सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम गठित कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019