भाजपा पार्षदों ने महापौर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, घोटालों के आरोप लगाए....
ASIAN NEWS BHARAT – Voice of People
Latest Hindi News, Politics, Crime & Culture from Raipur, Chhattisgarh & India
भाजपा पार्षदों ने महापौर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, घोटालों के आरोप लगाए....
कोरबा : कोरबा में नगर निगम की सामान्य सभा से पहले भाजपा पार्षदों ने महापौर राजकिशोर प्रसाद के खिलाफ विरोध जताया। पार्षद दल ने महापौर पर विभिन्न घोटालों के आरोप लगाते हुए एक अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। वे घोटालों के नाम की शर्ट पहनकर बैंड-बाजे के साथ सभागार पहुंचे और महापौर के खिलाफ विरोध जताया।
भाजपा पार्षदों का कहना है कि साल में केवल एक बार सामान्य सभा आयोजित करना नगर निगम प्रशासन की निष्क्रियता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि शहर की बुनियादी समस्याएं जैसे साफ-सफाई, पानी की आपूर्ति और सड़क मरम्मत पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पार्षद दल का आरोप है कि महापौर अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभाने में असफल रहे हैं और शहर की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।
यह प्रदर्शन कोरबा नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए किया गया, जिससे राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.