Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कैबिनेट बैठक में लिए महत्वपूर्ण निर्णय....

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में साय सरकार की इस साल की आखिरी कैबिनेट बैठक शुरू....
X

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में साय सरकार की इस साल की आखिरी कैबिनेट बैठक शुरू….

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

  1. चतुर्थ राज्य वित्त आयोग की अनुशंसाएं: मंत्रिपरिषद ने चतुर्थ राज्य वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर शासन की एक्शन टेकन रिपोर्ट को विधानसभा के पटल पर रखने का निर्णय लिया।
  2. फिल्म "द साबरमती रिपोर्ट" को टैक्स फ्री: मुख्यमंत्री ने फिल्म "द साबरमती रिपोर्ट" को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री घोषित किया है। इसके तहत फिल्म के प्रदर्शन पर राज्य माल और सेवा कर (एसजीएसटी) की समतुल्य धनराशि की प्रतिपूर्ति किये जाने का अनुमोदन किया गया है।
  3. विकेन्द्रीकृत उपार्जन योजना में धान एवं चावल परिवहन दर: खरीफ विपणन वर्ष 2022-23, 2023-24 और 2024-25 के लिए धान एवं चावल परिवहन की दरों को लेकर राज्य स्तरीय समिति की अनुशंसा दर को स्वीकृत किया गया है।
  4. राईस मिलों को लंबित प्रोत्साहन राशि की द्वितीय किश्त: खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में राईस मिलों को लंबित प्रोत्साहन राशि की द्वितीय किश्त प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया।

ये निर्णय प्रदेश के विकास और कृषकों की भलाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019