Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

बिलासपुर : महिला की नसबंदी ऑपरेशन में लापरवाही, अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग...

बिलासपुर : महिला की नसबंदी ऑपरेशन में लापरवाही, अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग...
X

बिलासपुर : महिला की नसबंदी ऑपरेशन में लापरवाही, अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग…

बिलासपुर : बिलासपुर में महिला के नसबंदी ऑपरेशन में डॉक्टर की गंभीर लापरवाही सामने आई है, जिसके कारण महिला की तबीयत बिगड़ गई है। मस्तूरी निवासी सुमन निर्णेजक, जो दो बच्चों की मां हैं, 20 दिसंबर को नसबंदी के लिए जिला अस्पताल पहुंची थीं। यहां महिला को ऑपरेशन के लिए एसकेबी प्राइवेट अस्पताल भेजा गया, जहां जिला अस्पताल की डॉक्टर वंदना चौधरी ने खुद ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद सुमन को दो दिन में डिस्चार्ज कर दिया गया, लेकिन उनकी तबीयत खराब हो गई। लगातार उल्टियां और सांस लेने में कठिनाई के बाद उन्हें फिर से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जांच में यह सामने आया कि ऑपरेशन के दौरान सुमन की आंत में छेद हो गया था और उसमें पानी भरने लगा था। इसके बाद सुमन की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे सिम्स अस्पताल रिफर किया, लेकिन परिजनों ने बेहतर उपचार के लिए सुमन को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

सुमन के परिजनों ने डॉक्टर वंदना चौधरी और अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कलेक्टर और सीएमएचओ से शिकायत की है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सीएमएचओ ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं और कहा है कि अगर लापरवाही पाई जाती है तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई की जाती है, यह देखने वाली बात होगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019