Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़
Raipur Breaking : B.Ed डिग्रीधारी सहायक शिक्षकों का भूख हड़ताल जारी....

B.Ed डिग्रीधारी सहायक शिक्षकों का भूख हड़ताल
B.Ed डिग्रीधारी सहायक शिक्षकों का भूख हड़ताल
रायपुर : B.Ed डिग्रीधारी सहायक शिक्षकों का भूख हड़ताल आज चौथे दिन भी जारी है। ये शिक्षक 14 दिसंबर से अपनी सेवा सुरक्षा और समायोजन की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इस दौरान, सामूहिक अनशन में शामिल दो सहायक शिक्षिकाओं की तबीयत बिगड़ने से उन्हें तुरंत चिकित्सा सहायता की आवश्यकता पड़ी।
दोनों शिक्षिकाओं को अभनपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। यह हड़ताल शिक्षा विभाग और राज्य सरकार के खिलाफ है, और शिक्षकों का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। पिछले चार दिनों से चल रही इस भूख हड़ताल ने प्रदेश में कई सवाल खड़े कर दिए हैं और सरकार से जल्द समाधान की उम्मीद जताई जा रही है।

Next Story


