Narendra Modi
Bihar News: पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बिहार दौरे पर आने वाले हैं। पीएम का 15 सितंबर को पूर्णिया में कार्यक्रम है। इस दौरान प्रधानमंत्री द्वारा पूर्णिया हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे और जीरो माइल शीशाबाड़ी एसएसबी ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से वे वंदे भारत, अमृत भारत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही बिहार को हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाएं सौंपेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर एनडीए के नेता मैराथन बैठक कर रहे हैं।
Bihar News: पूर्णिया के डीएम की अध्यक्षता में गुरुवार को महानंदा सभागार पूर्णिया में वरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को यातायात/आवागमन को सुगम तथा विधि व्यवस्था को लेकर कई जरूरी निर्देश दिए। प्रधानमंत्री के मुख्य कार्यक्रम स्थल पर नियंत्रण कक्ष का संचालन, मेडिकल टीम, पेयजल, शौचालय एवं सुरक्षित लाइट की व्यवस्था सुव्यवस्थित ढंग से ससमय पूरा करने का निर्देश दिया गया। ताकि कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो सके।
Bihar News: शुक्रवार को पूर्णिया के कला भवन प्रांगण में एनडीए के कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक हो रही है। आगामी 15 सितंबर को पूर्णिया में एयरपोर्ट उद्घाटन एवं जीरो माइल शीशा बाड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा महती आम सभा एवं कई उद्घाटन एवं शिलान्यास के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठक आयोजित की गई है। इसमें जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत अन्य नेता मौजूद हैं।
Bihar News: प्रधानमंत्री मोदी के 15 सितंबर को पूर्णिया दौरे की तैयारियों को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने पूर्णिया एयरपोर्ट और जीरो माइल शीशाबाड़ी एसएस बी ग्राउंड में प्रस्तावित सभा स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया गया। एयरपोर्ट पर आयुक्त ने पीएम के आगमन और प्रस्थान से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, प्रोटोकॉल और आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री के काफिले के लिए यातायात का प्रबंधन सुचारू हो और सुरक्षा के सभी मानक ससमय पूरे किए जाएं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


