Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की अवैध शराब जब्त.....

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की अवैध शराब जब्त.....
X

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की अवैध शराब जब्त…..

बलौदाबाजार : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई : बलौदाबाजार जिले में आबकारी विभाग ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 लाख रुपये मूल्य की शराब जब्त की है। यह शराब रायपुर-सिमगा मार्ग पर एक कंटेनर में ले जाई जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर दबिश दी और भारी मात्रा में शराब बरामद की।

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई : कैसे हुई कार्रवाई?

शुक्रवार देर रात सिमगा के ताज ढाबा के पास विभाग को एक संदिग्ध कंटेनर की मौजूदगी की जानकारी मिली। विभागीय अधिकारियों ने तुरंत घेराबंदी कर वाहन को रोका। तलाशी के दौरान 775 पेटी शराब बरामद हुई, जिसे बिना वैध दस्तावेजों के राज्य से बाहर ले जाया जा रहा था। जब्त वाहन का नंबर WB 25 K 8424 है।

कबीरधाम टीम की अहम भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में कबीरधाम आबकारी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए वाहन को ट्रैक किया और तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

कानूनी कार्रवाई जारी

आबकारी विभाग ने इस मामले में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि शराब की यह खेप कहां से आई थी और कहां भेजी जा रही थी, इसकी जांच की जा रही है।

वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद

जब्ती के दौरान आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह शराब अवैध रूप से प्रदेश के बाहर भेजी जा रही थी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019