Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur News : VIP रोड में हंगामा करने वाली उज्बेकिस्तान युवती और युवक रिमांड पर, पूछताछ जारी...

Raipur News : VIP रोड में हंगामा करने वाली उज्बेकिस्तान युवती और युवक रिमांड पर, पूछताछ जारी...
X

Raipur News : VIP रोड में हंगामा करने वाली उज्बेकिस्तान युवती और युवक रिमांड पर, पूछताछ जारी…

रायपुर : Raipur News : रायपुर के वीआईपी रोड पर हुए हाईप्रोफाइल सड़क हादसे में नया मोड़ आया है। इस मामले में गिरफ्तार उज्बेकिस्तान की युवती नोदिरा ताशकंद और डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) के विशेष लोक अभियोजक भावेश आचार्य को पुलिस ने 10 फरवरी तक रिमांड पर लिया है। पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है कि विदेशी युवती रायपुर किसके बुलावे पर आई थी और उसका मकसद क्या था। आशंका है कि उसे किसी हाईप्रोफाइल पार्टी के लिए बुलाया गया था, जिसकी जांच की जा रही है।

5 फरवरी की आधी रात तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार में "भारत सरकार" लिखा हुआ था, जिसमें एक युवक और विदेशी युवती सवार थे। हादसे के बाद युवती ने सड़क पर हंगामा किया। जांच में सामने आया कि वह रशियन नहीं, बल्कि उज्बेकिस्तान से आई थी और 30 जनवरी को टूरिस्ट वीजा पर भारत पहुंची थी।

DRI वकील और विदेशी युवती नशे में थे

Raipur News : हादसे के समय कार में उज्बेकिस्तानी युवती नोदिरा ताशकंद (29 वर्ष) के साथ डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) के विशेष लोक अभियोजक भावेश आचार्य (39 वर्ष) मौजूद थे। बताया जा रहा है कि दोनों नशे में थे। तेलीबांधा पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और आज कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019