Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bhopal Breaking : कोर्ट में पेश होंगे सौरभ शर्मा, चेतन गौर और शरद जायसवाल

Bhopal Breaking : कोर्ट में पेश होंगे सौरभ शर्मा, चेतन गौर और शरद जायसवाल
X

Bhopal Breaking : कोर्ट में पेश होंगे सौरभ शर्मा, चेतन गौर और शरद जायसवाल

भोपाल : Bhopal Breaking : भोपाल में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए सौरभ शर्मा, चेतन गौर और शरद जायसवाल को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। एक हफ्ते की रिमांड पूरी होने के बाद तीनों आरोपियों को ईडी कोर्ट में लाया जाएगा।

Bhopal Breaking : वकील और परिजन कोर्ट पहुंचे

  • सौरभ शर्मा के वकील राकेश पाराशर,
  • चेतन गौर के वकील हरीश मेहता,
  • शरद जायसवाल के वकील सूर्यकांत पहले से ही कोर्ट में मौजूद हैं।

इसके अलावा, सौरभ शर्मा की मां, चेतन और शरद के परिजन भी कोर्ट पहुंच चुके हैं, जहां वे सुनवाई का इंतजार कर रहे हैं।

क्या होगी अगली कार्रवाई?

ईडी की टीम तीनों आरोपियों को रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई के लिए दिशा निर्देश मांगेगी। संभावना है कि आरोपियों से अगले चरण की पूछताछ को लेकर कोई अहम फैसला लिया जा सकता है।अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि कोर्ट अगली सुनवाई में क्या निर्णय लेती है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019