BCCI
BCCI: मुंबई/दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए सख्त नीति अपनाई है। बोर्ड ने साफ़ कर दिया कि टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके दोनों खिलाड़ी यदि वनडे टीम में बने रहना चाहते हैं, तो घरेलू क्रिकेट में नियमित खेलना होगा। फिटनेस और फॉर्म बनाए रखने के लिए विजय हजारे ट्रॉफी (वनडे) और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (टी20) में भागीदारी जरूरी है।

BCCI: इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, रोहित शर्मा ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) को 24 दिसंबर से शुरू होने वाली विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के लिए उपलब्धता की पुष्टि कर दी है। वे 26 नवंबर से शुरू सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में भी खेल सकते हैं। रोहित इन दिनों शरद पवार इंडोर अकादमी में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल के बाद आराम जरूरी है, लेकिन अब घरेलू क्रिकेट को गंभीरता से ले रहा हूं।”
BCCI: विराट कोहली की उपलब्धता पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। लंदन में रह रहे कोहली ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया। बोर्ड सूत्रों का कहना है कि दक्षिण अफ्रीका (3-9 दिसंबर) और न्यूजीलैंड (11 जनवरी से) सीरीज के बीच विजय हजारे एकमात्र घरेलू वनडे मौका है। बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, “लंबे ब्रेक के बाद मैच फिटनेस घरेलू क्रिकेट से ही आएगी।”

BCCI: चयन समिति अध्यक्ष अजित अगरकर ने दोहराया, “एक साल पहले ही स्पष्ट किया था उपलब्धता पर घरेलू क्रिकेट अनिवार्य। 2027 विश्व कप तक फॉर्म का आकलन जारी रहेगा।” पिछले सीजन दोनों ने रणजी में एक-एक मैच खेला था कोहली ने 12 साल बाद दिल्ली, रोहित ने 10 साल बाद मुंबई के लिए। बीसीसीआई की यह रणनीति अनुभव और परफॉमेन्स के बैलेंस पर केंद्रित है। रोहित-कोहली 2027 विश्व कप की तैयारी मजबूत करेंगे।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
