Bank Holiday
Bank Holidays in April 2026: नई दिल्ली: नया वित्तीय वर्ष शुरू होते ही अप्रैल 2026 में बैंकिंग कामकाज करने वालों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी। इस महीने कुल 14 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं, जिसमें रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा कई त्योहार और क्षेत्रीय अवकाश शामिल हैं। अगर आप बैंक ब्रांच जाना चाहते हैं तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें, वरना खाली हाथ लौटना पड़ सकता है।
Bank Holidays in April 2026: आज यानी 1 अप्रैल को बंद हैं बैंक
आज 1 अप्रैल को वार्षिक लेखा बंदी (Bank Closing) के कारण देशभर में ज्यादातर बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। केवल आइजोल, गंगटोक, कोहिमा, रांची, शिलांग और शिमला जोन में बैंक खुले रहेंगे।
Bank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक
- 2 अप्रैल (गुरुवार): मौंडी थर्सडे के कारण कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद।
- 3 अप्रैल (शुक्रवार): गुड फ्राइडे पर अगरतला, चंडीगढ़, गुवाहाटी, जयपुर, जम्मू और श्रीनगर को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद।
- 5 अप्रैल (रविवार): साप्ताहिक अवकाश।
- 11 अप्रैल (शनिवार): दूसरे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद।
- 12 अप्रैल (रविवार): साप्ताहिक अवकाश।
- 14 अप्रैल (मंगलवार): डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती, बैसाखी, तमिल नव वर्ष, बोहाग बिहू और विशु के कारण देश के अधिकांश हिस्सों में बैंक बंद।
- 15 अप्रैल (बुधवार): बंगाली नव वर्ष, विशु और हिमाचल दिवस पर अगरतला, गुवाहाटी, इटानगर, कोच्चि, कोलकाता, शिमला और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद।
- 16 अप्रैल (गुरुवार): बोहाग बिहू के कारण गुवाहाटी में बैंक बंद।
- 19 अप्रैल (रविवार): साप्ताहिक अवकाश।
- 20 अप्रैल (सोमवार): बसव जयंती और अक्षय तृतीया पर बेंगलुरु में बैंक बंद।
- 21 अप्रैल (मंगलवार): गरिया पूजा के कारण अगरतला में बैंक बंद।
- 25 अप्रैल (शनिवार): चौथे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद।
- 26 अप्रैल (रविवार): साप्ताहिक अवकाश।
Bank Holidays in April 2026: डिजिटल बैंकिंग का सहारा लें
आरबीआई के अनुसार, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM से आप अपने अधिकांश काम घर बैठे निपटा सकते हैं। लेकिन लॉकर खोलना, दस्तावेज जमा करना या कोई बड़ा काम हो तो बैंक छुट्टियों की लिस्ट चेक करके ही जाएं।
अप्रैल में कई लॉन्ग वीकेंड भी बन रहे हैं, जिसका फायदा प्लानिंग करके लिया जा सकता है। बैंकों की छुट्टियों की पूरी जानकारी के लिए RBI की आधिकारिक वेबसाइट या अपनी बैंक की ब्रांच से कन्फर्म कर लें।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


